कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में हिमाचल प्रदेश में हर व्यक्ति अपने अपने सामर्थ्य और शक्ति के अनुरूप सरकार को सहयोग कर रहा है। इसी कड़ी में मंडी शहर के शिव शक्ति महिला मंडल ने एचपी कोविड-19 सॉलिडैरिटी रिस्पॉन्स फंड के लिए 11 हजार रुपए का अंशदान दिया है। महिला मंडल की प्रधान ने 11 हजार रुपए का चैक उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर को सौंपते हुए कहा कि शिव शक्ति महिला मंडल आगे भी प्रशासन व सरकार के कार्यों में अपना सहयोग देता रहेगा।