डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट 2021-22 पर हिमाचल प्रदेश लो. नि. विभाग सर्वेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दीपक भगवालिया ने बताया की कोरोना के बाद के इस बजट से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद थी परंतु सरकार ने मंत्रियो और विधायको की 30% सेलेरी तो बहाल कर दी परंतु कर्मचारियों का D. A. बहाल नही किया। अनुबंध कर्मचारियों की एक मात्र मांग अनुबंध कार्यकाल तीन वर्ष से घटा कर दो वर्ष करने को भी अनसुना किया गया ।
NPS कर्मचारियों की मुख्य मांग 2009 की अधिसूचना को लागू करना, पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी गठित करने के बारे मे कुछ नही किया गया। जिसके लिए सभी विभागों के कर्मचारी काफी समय से सघर्षत है। भगवालिया ने बताया की इससे कर्मचारियों मे काफी रोष है अगर आने वाले समय मे कर्मचारियों की इन मांगो को नही माना गया तो कर्मचारी सड़को पर उतरने से भी गुरेज नही करेंगे।