डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : केन्द्रीय विद्यालय डलहौज़ी स्थित बनीखेत में सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा संविधान दिवस का ऑनलाइन आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अध्यापिका कविता भारद्वाज ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विद्यालय डलहौज़ी के प्राचार्य संजय कुमार थे। सबसे पहले प्राचार्य संजय कुमार ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा। वहीँ कक्षा अध्यापकों ने अपनी अपनी कक्षाओं में संविधान की उदेशिका को पढ़ा और इसकी शपथ ली
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने ऑनलाइन बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार व सामाजिक विज्ञान की अद्यापिका कविता भारद्वाज ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत जैसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र में रह रहे हैं जोकि संविधान की ही देन है।
संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। यह दुनिया का न सिर्फ सबसे लंबा हस्तलिखित दस्तावेज है, बल्कि इसके निर्माताओं ने कई देशों की उन अच्छाइयों को भी इसके भीतर समेटा, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में मजबूत बन सके। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय डलहौज़ी स्थित बनीखेत के प्राचार्य संजय कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
बच्चों ने बनाये सुन्दर पोस्टर