डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : उपमंडल चुवाड़ी की ग्राम पंचायत जियुंता के प्रांगण में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व लोगों की समस्याएं सुनीं। जियुंता पंचायत प्रधान सपना देवी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
जनसभा के दौरान विभिन्न तरह के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा पंचायतों में लोगों को आने वाले कई तरह की समस्याओं को दूर करने के साथ ही विकास कार्यों को रफ्तार देने पर भी बल दिया गया, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बनिका चोबियाल, नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, जिला भाजपा सचिव अशोक बकारिया, बनीखेत पंचायत प्रधान अरुण राणा, बृजेंद्र शर्मा, हरिश गुप्ता, दीपक कालिया, भरत कुमार, सुभाष कुमार उपप्रधान मोहन लाल के अलावा विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया।