डलहौज़ी हलचल (कुल्लू) : कुल्लू पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस की तस्करी करने वालों को पकड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 किलो चरस को बरामद किया है।
पंचायत नगर निकाय चुनावों के बीच कुल्लू पुलिस की ओर से पकड़ी गई इस खेप के बाद चरस माफिया में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है जिला कुल्लू की बंजार घाटी में यह चरस की खेप कहीं स्टॉक करके रखी गई थी। इसे कहीं बाहर ले जाने की तैयारी थी।
लेकिन पुलिस ने खुफिया सूत्रों से जानकारी हासिल करने के बाद चरस के इस अड्डे पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने करीब एक क्विंटल के आसपास चरस बरामद की। इसमें पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पकड़ी गई चरस हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सबसे बड़ी चरस खेप है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।