डलहौज़ी हलचल (लाहौल स्पीति ): हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में शुक्रवार तड़के ये हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक तड़के 2:43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
क्योंकि लोग इस दौरान गहरी नींद में थे, इसलिए भकूंप को महसूस नहीं कर पाए। लेकिन अगर भूकंप के झटके तेज होते तो काफी लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी और जान-माल के नुकसान हो सकता था। भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों के आधार पर पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा खतरनाक जोन, 5 में और 4 में है।