डलहौज़ी हलचल (मंडी) : उपमंडल की द्राहल पंचायत के अपर भडयाड़ा में सिलेंडर में गैस के रिसाव से रसोईघर में आग भड़क गई। इससे रसोईघर जलकर राख हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। हादसे में 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। बस्सी पुलिस चौकी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रभावित परिवार के मुखिया महेंद्र सिंह वह वीरवार सुबह मकान की ऊपरी मंजिल में स्थापित रसोई घर गए। उन्होंने गैस चूल्हे को ऑन ही किया। सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण आग रसोइघर में फैल गई और इसमें महेंद्र सिंह झुलस गया। दमकल चौकी के प्रभारी शेर सिंह सकलानी के नेतृत्व में टिकम सिंह, जो¨गद्र सिंह, नवीन, विकास देव सहित मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पाने में अहम भूमिका निभाई।
पंचायत प्रधान आशा देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने घटना की पुष्टि की।